भागलपुर, फरवरी 4 -- सनोखर थाना क्षेत्र के अरार गांव स्थित संथाली टोला में माघी पूर्णिमा के अवसर पर मां शेरावाली स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बीबीसी हरकटा और एमएसएससी अरार के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बीबीसी हरकटा ने पेनल्टी शूटआउट में 1-0 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण दर्शक उपस्थित रहे। अरार पंचायत के मुखिया कृष्णानंद सागर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल भावना और आपसी भाईचारा बढ़ता है। मुख्य अतिथि के रूप में कहलगांव विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रवीण सिंह कुशवाहा मौजूद रहे। कांग्रेस कमेटी के अमित आनंद, प्रशांत बनर्जी, विजय चौधरी, राकेश यादव एवं सुमित साह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.