बीबीसी स्कूल की बेटियों ने वॉलीबॉल लीग में जीता सिल्वर मेडल
बुलंदशहर, अप्रैल 20 -- दनकौर रोड स्थित बाबू बोधराज कॉन्वेंट स्कूल की छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। ग्यासपुर स्थित ज्ञानदा इंटरनेशनल स्कूल में जिला ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित अस्मिता खेलो इंडिया जिला महिला वॉलीबॉल लीग-2026 में बीबीसी की टीम ने दमदार खेल दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिल शर्मा ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भवतोष सिंह गुर्जर ने की। जिले की 12 टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों में बीबीसी की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई और उपविजेता (सिल्वर मेडल) का खिताब अपने नाम किया। डायरेक्टर राम चोपड़ा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है। वहीं प्रिंसिपल जसविंदर सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.