दुमका, अप्रैल 6 -- जामा प्रखंड अंतर्गत बेदिया पंचायत के दोन्दिया गांव में न्यू स्टार क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ। फाइनल मैच बीबीसी दुमका और मुक्तिधाम स्पेरश के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होने के बावजूद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी, जिसके बाद मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआउट से किया गया। पेनल्टी शूटआउट में बीबीसी दुमका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुक्तिधाम स्पेरश को 1-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। मैच के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन जामा प्रखंड के झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विभिषण मुर्मू एवं केंद्रीय कमेटी सदस्य सत्तार खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस के माध्यम से किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.