औरैया, मार्च 11 -- कुदरकोट, संवाददाता। विकासखंड एरवाकटरा क्षेत्र के ग्राम बीबीपुर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र कई दिनों से बंद पड़ा है। केंद्र बंद रहने से गांव के छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र बंद होने से बच्चों को मिलने वाला पोषाहार और प्रारंभिक शिक्षा प्रभावित हो रही है। वहीं गर्भवती और धात्री महिलाओं को भी समय पर पोषण सामग्री और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से केंद्र का संचालन नहीं होने से बच्चों के पोषण और उनके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। इस स्थिति को लेकर गांव के लोगों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि आंगन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.