बीबीनगर नगर पंचायत ने बस स्टैंड पर लगाया ओआरएस वितरण शिविर
बुलंदशहर, मई 25 -- भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रहे तापमान को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष गुड्डी देवी के नेतृत्व में कस्बे के बस स्टैंड पर ओआरएस वितरण शिविर लगाया गया। शिविर के माध्यम से राहगीरों, यात्रियों और आम नागरिकों को गर्मी से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए निःशुल्क ओआरएस के पैकेट वितरित किए गए। अध्यक्ष गुड्डी देवी ने कहा कि हीट वेव के दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अत्यधिक जरूरी कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकलें तथा धूप में निकलते समय पानी, छाता और सिर ढकने का विशेष ध्यान रखें। यह भी पढ़ें- बीबीनगर नगर पंचायत ने बस स्टैंड पर लगाया ओआरएस वितरण शिविर इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार ने भी शिविर में सहयोग किया। शिविर में बड़ी संख्या में राहगीरों और यात्रियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.