बीबीगंज में हादसा, हाइवा की केबिन में फंसा चालक
मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता बीबीगंज में एनएच पर शुक्रवार मध्य रात्रि को हुए हादसे में हाइवा की केबिन में चालक बुरी तरह फंस गया। मौके पर पहुंची सदर थाने की पुलिस के साथ स्थानीय लोगों ने चालक को निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भगवानपुर की ओर से चांदनी चौक की तरफ जा रहे हाइवा ने आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। नतीजतन हाइवा का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक जख्मी होकर ड्राइविंग सीट पर ही फंस गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.