मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। बीबीगंज के पास गुरुवार को बाइकर्स बदमाशों ने ई-रिक्शा सवार रूपम कुमारी का हैंड बैग झपट लिया। झटका लगने के कारण वह ई-रिक्शा से गिरने से बची। शहर के नया टोला स्पीकर चौक निवासी रूपम कुमारी ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया है कि वह सीतामढ़ी से बस से बैरिया में उतरी। वहां से ई-रिक्शा से आ रही थी। संजय सिनेमा ओवरब्रिज पार करने के बाद बीबीगंज हाइवे पर एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर बैग छीन लिया। उसमें मोबाइल, दो हजार नकद, आधार, पैन आदि सामान थे। बताया कि दोनों बदमाश हेलमेट पहने हुए थे। शिकायत के बाद बदमाशों को चिह्नित करने के लिए पुलिस आसपास में लगे सीसी कैमरे खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.