बीबीगंज में छात्र को घेरकर पीटा, 60 हजार रुपये छीने
मुजफ्फरपुर, जून 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना के बीबीगंज आनंदपुरी गेट के समीप बदमाशों ने लैपटाप खरीदने जा रहे एक 16 वर्षीय छात्र को घेरकर मारपीट की और 60 हजार रुपये नकदी छीन लिए। घायल छात्र को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मामले में बरुराज थाने के गोखुला निवासी और वर्तमान में बीबीगंज में रहने वाले गौतम कुमार ने सदर थाने में रविवार को एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें साकेतपुरी के मो. जिशान उर्फ दानिश, मो. आरिफ, नंदपुरी बीबीगंज के आदित्य यादव व माड़ीपुर के सोनू यादव को नामजद किया है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।एफआईआर में छात्र ने कहा कि वह 16 जून की सुबह कोचिंग से लौटकर आया और लैपटाप खरीदने निकला था। जैसे ही वह बीबीगंज आनंदपुरी गेट के पास पहुंचा चार बदमाशों ने उसे घेर लिया और रुपये मांगने लगे। जब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.