मथुरा, मई 1 -- राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में बीबीए छात्र-छात्राओं ने बुधवार को सीनियर्स के लिए यादों की महफिल नाम से भव्य फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, डांस, संगीत और रैम्प वॉक ने समां बांध दिया। सीनियर छात्रा सृष्टि सिंह के गीत व विभिन्न प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में टंग ट्विस्टर व पार्टनर पेपर फोल्ड जैसे खेल भी आयोजित हुए। मिस्टर फेयरवेल का खिताब गौरव नागर व मिस फेयरवेल का खिताब पूर्वा को मिला। पवित्रा तिवारी को मिस टॉपर, शिवानी गौतम को मिस डांसर, निशांत शर्मा को मिमिक्री आर्टिस्ट, राघव सिकरवार को द स्पिरिचुअल सीकर और प्रशांत गौतम को मिस्टर किशोर कुमार सॉन्ग की उपाधि दी गई। यह भी पढ़ें- उड़ान फेस्ट के समापन पर प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित बीबीए विभागाध्यक्ष ...