गिरडीह, अक्टूबर 8 -- गिरिडीह। झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (जेयूटी), रांची ने बीबीए एवं बीसीए छठे सेमेस्टर, सत्र 2022-25 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एसआईटी) गिरिडीह के विद्यार्थियों ने दोनों पाठ्यक्रमों में शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। बीबीए में नीलू कुमारी ने 8.2 एसजीपीए और 400 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मो. शकील अहमद 8.0 एसजीपीएी और 379 अंक के साथ दूसरे तथा नूरी परवीन 8.0 एसजीपीए और 377 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, बीसीए में आदित्य राज विश्वकर्मा ने 8.86 एसजीपीए और 381 अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। संस्कार कुमार 8.86 एसजीपीए और 366 अंक के साथ दूसरे तथा सुजल कुमार 8.67 एसजीपीए और 363 अंक के साथ तीसरे स्थान पर...