लखनऊ, जुलाई 14 -- सुनील तिवारी/ लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित न्यू हैदराबाद में 19 वर्षीय बीबीए छात्र की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मृतक की पहचान न्यू हैदराबाद निवासी हर्ष सिंह (19), पुत्र स्वर्गीय कुँवरकांत सिंह, के रूप में हुई है। वह बीबीए द्वितीय सेमेस्टर का छात्र था। पुलिस को रविवार रात करीब 9:30 बजे सूचना मिली कि हर्ष ने अपने कमरे में खुद को गोली मार ली है। सूचना पाकर महानगर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां हर्ष रक्तरंजित अवस्था में मिला。

जांच प्रक्रिया जांच के दौरान कमरे से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद हुई, जिसे पु...