बीबीए छठे सेमेस्टर, बीकॉम वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित
बरेली, जुलाई 11 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए कई पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक अनिल कुमार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत बीबीए छठे सेमेस्टर, बीकॉम वार्षिक परीक्षा प्रणाली के तहत संचालित होने वाले प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यह परिणाम रेगुलर व प्राइवेट, भूतपूर्व सभी श्रेणी के छात्र-छात्राओं के लिए घोषित किए गए हैं। छात्र अपना परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mjpru.ac.in एवं [https://mjpruiums.in/Results/ExamResult](https://mjpruiums.in/Results/ExamResult) पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.