मथुरा, अप्रैल 27 -- जीएलए विश्वविद्यालय के प्रबंधन संकाय ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता और बेहतर प्लेसमेंट रिकॉर्ड को साबित किया है। विश्वविद्यालय के बीबीए और बीबीए मैनेजमेंट साइंस के 15 विद्यार्थियों का चयन देश के प्रतिष्ठित आईसीआईसीआई बैंक मेंRs.5 लाख सालाना के आकर्षक पैकेज पर हुआ है। यह उपलब्धि स्नातक स्तर पर व्यावसायिक शिक्षा की गुणवत्ता और विश्वविद्यालय के मजबूत कॉर्पोरेट नेटवर्किंग का प्रत्यक्ष प्रमाण है। विश्वविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक शिक्षण पद्धतियां और उद्योग उन्मुख प्रशिक्षण विद्यार्थियों को बेहतर करियर के लिए तैयार कर रहे हैं। प्रबंधन संकाय द्वारा नियमित रूप से आयोजित कार्यशालाएं, इंडस्ट्री इंटरैक्शन, मॉक इंटरव्यू और व्यक्तित्व विकास सत्र विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ कॉर्पोरेट जगत में प्रवेश करने योग्य...