नोएडा, अप्रैल 7 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम कार चला रहे बीबीए के छात्र ने दो छात्राओं और दो छात्रों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में घायल छात्र और छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो छात्रों को छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम नॉलेज पार्क के कॉलेज से छुट्टी होने के बाद बीबीए का छात्र कार लेकर निकला था। जब वह जीएल बजाज कॉलेज के समीप पहुंचा तो उसकी तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे तीन छात्रों को टक्कर मार दी। इसके बाद आगे चल रही दो छात्राओं को टक्कर मारी और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत घायल छात्रों को अस्पताल पहुं...