मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- मुज़फ्फरपुर। रामेश्वर महाविद्यालय के बीबीए विभाग के छात्रों ने सोमवार को पाठ्यक्रम के निदेशक सह प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर के संरक्षण में दुधेश्वरी आयरन एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड का औद्योगिक भ्रमण किया। उन्होंने फैक्ट्री के कामकाज को देखा और समझा। महाविद्यालय के छात्रों का कंपनी के प्रबंध निदेशक अजीत कुमार ने उत्पादन प्रक्रिया व उद्योग में अवसरों के बारे में विस्तार से विद्यार्थियों को बताया। संसाधन पुरुष कन्हैया कुमार व संकेत कुमार मिश्रा ने छात्रों को फैक्ट्री के विभिन्न विभागों की जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के बीबीए विभाग की समन्वयक डॉ. महजबीन परवीन ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.