दुमका, मार्च 19 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हु मुर्मु विश्वविद्यालय द्वारा बीबीए एवं बीसीए सेमेस्टर चार (सत्र 2022-25) परीक्षा 2025 के पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 09 अप्रैल को द्वितीय पाली में बीबीए सेमेस्टर-6 के डिस्ट्रिब्यूशन एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट (डीएसई-3) की परीक्षा के साथ-साथ परफॉर्मेंस एंड कंपेन्सेशन मैनेजमेंट और बिजनेस एनालिसिस एंड वैल्यूएशन विषयों की परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी। अन्य सभी विषयों एवं प्रश्न पत्रों की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत आयोजित होंगी। परीक्षा नियंत्रक ने सभी केंद्राधीक्षकों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्यों से अनुरोध किया है कि उक्त सूचना को संबंधित छात्रों तक समय से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी परीक्षार...