प्रयागराज, नवम्बर 20 -- गोहरी स्थित बीबीएस इंटरनेशनल स्कूल का स्थापना दिवस गुरुवार को कॉलेज परिसर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ. अंजुला सहाय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। स्थापना दिवस समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें समूहगान, समूह नृत्य और रामकथा पर आधारित नृत्य प्रमुख रहा। इसके अतिरिक्त छात्रों ने अंग्रेजी नाट्य मंचन के माध्यम से सोशल मीडिया पर दुष्प्रभाव के नाटक का प्रदर्शन किया। तत्पश्चात शैक्षणिक एवं सहपाठक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या अलका श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य अतुल मिश्रा, अर्चना जायसवाल सहित भारी संख्या में अभिभावक और छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.