बीबीएयू में हुई दीक्षांत समारोह की रिहर्सल, कुलपति ने परखी तैयारियां
लखनऊ, अगस्त 27 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह-2026 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में गुरुवार को दीक्षांत समारोह की रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की। इस दौरान उन्होंने दीक्षांत समारोह से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया तथा कार्यक्रम को सफल एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रिहर्सल के दौरान दीक्षांत समारोह में अपनाई जाने वाली विभिन्न प्रक्रियाओं एवं व्यवस्थाओं का विस्तृत अभ्यास कराया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। दीक्षांत समारोह 29 अगस्त को होना है और मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे। रिहर्सल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.