बीबीएयू में योग महोत्सव शुरू, एक महीने तक होगा योग
लखनऊ, मई 22 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में योग महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया गया। योग महोत्सव 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है जो एक माह तक चलेगा।योग महोत्सव के अंतर्गत 22 मई से 21 जून तक विश्वविद्यालय परिसर में प्रतिदिन प्रातः कॉमन योग प्रोटोकॉल सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही ध्यान सत्र, योग चिकित्सा कार्यशालाएं, मानसिक स्वास्थ्य एवं जीवनशैली विकारों पर विशेष व्याख्यान, योग क्विज प्रतियोगिता, 108 सूर्य नमस्कार कार्यक्रम, योग रैली एवं जन-जागरूकता अभियान, तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए विशेष अभ्यास सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस वर्ष योग विभाग द्वारा बच्चों के लिए वन-मंथ योग समर कैंप भी प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमें योग के माध्यम से व्यक्तित्व विकास, आत्मविश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.