लखनऊ, अप्रैल 17 -- लखनऊ,संवाददाता। आशियाना स्थित बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के कुलानुशासक रामचन्द्रा ने तीन छात्रों के खिलाफ मारपीट करने का नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।बीबीयू यूनिवर्सिटी के कुलानुशासक रामचन्द्रा ने बतायाकि बीते 14 अप्रैल को विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में छात्र हिमांशु मिश्रा संग हुई मारपीट के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन छात्रों की संलिप्तता पाई गई। उनकी पहचान अभिषेक कुमार कम्प्यूटर इंजीनियरिंग विभाग ,अंकित यादव लोक प्रशासन विभाग और वात्सल्य प्रियवर्धन विधि विभाग के रूप में की गई। मारपीट में शामिल अन्य छात्रों की भी पहचान कराई जा रही है। आशियाना पुलिस ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर छात्रों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। यह भी पढ़ें- बाबासाहेब भीमराव अम्बेडक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.