बीबीएयू में बीकॉम ऑनर्स की सीटें बढ़कर 180 हुईं
लखनऊ, सितम्बर 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के वाणिज्य विभाग में संचालित बीकॉम (ऑनर्स) कार्यक्रम में अब अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इस पाठ्यक्रम की प्रवेश क्षमता 90 से बढ़ाकर 180 सीट करने को मंजूरी दे दी है। सीटों में दोगुनी वृद्धि के बाद बीबीएयू के मुख्य परिसर में बीकॉम (ऑनर्स) में 180 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं और उच्च शिक्षा के बढ़ते अवसरों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।प्रवेश प्रक्रिया और इससे संबंधित दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इच्छुक विद्यार्थी वेबसाइट पर जारी सूचनाओं को देख सकते हैं। प्रवेश से जुड़ी अतिरिक्त जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.