लखनऊ, अगस्त 10 -- बीबीएयू में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के विभिन्न पाठ्यक्रमों में खाली सीटों पर प्रवेश के लिए सीयूईटी व नॉन सीयूईटी अभ्यर्थियों के लिये पंजीकरण प्रक्रिया 11 से 18 अगस्त आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम के अनुसार रिक्त सीटों पर प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में पंजीकरण कर सकते हैं।  विश्वविद्यालय की ओर से द्वितीय स्पॉट काउंसलिंग का आयोजन 19 अगस्त को किया जाएगा। स्पॉट काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों के लिए शुल्क जमा करने हेतु चालान जनरेट किया जाएगा। द्वितीय स्पॉट काउंसलिंग के तहत प्रवेश के लिए चयनित अभ्यर्थियों को 23 अगस्त तक प्रवेश शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। वे अभ्यर्थी जिन्होंने पहले से किसी अन्य पाठ्यक्रम में प्रवेश...