लखनऊ, अगस्त 16 -- लखनऊ, प्रमख संवाददाता। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने की। ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान एवं बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। एनसीसी कैडेट्स एवं सुरक्षा टुकड़ियों ने तिरंगे को सलामी दी तथा अतिथियों को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। इस अवसर पर विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डेक्सटेरिटी ग्लोबल के संस्थापक एवं सीईओ श्री शरद विवेक सागर ने युवाओं से विज्ञान, तकनीक, नवाचार और राष्ट्र सेवा के माध्यम से भारत के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। ...