लखनऊ, अक्टूबर 6 -- बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में मस्तिष्क की विद्युत गतिविधियों, ईईजी तकनीक और ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस के आधुनिक अनुप्रयोगों पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। स्कूल ऑफ योग, नेचुरोपैथी एंड कॉग्निटिव स्टडीज के योग विभाग द्वारा आयोजित 'ब्रेन पोटेंशियल: द ईईजी वर्कशॉप' में विद्यार्थियों और शोधार्थियों को न्यूरोसाइंस की अत्याधुनिक तकनीकों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में मैगस्टिम ईजीआई, अमेरिका के डॉ. सुहास विंचुरकर मुख्य अतिथि रहे। विभागाध्यक्ष डॉ. दीपेश्वर सिंह को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...