बीबीएयू पीजी प्रवेश के आवेदन में संशोधन का मौका चार व पांच जुलाई को
लखनऊ, जुलाई 2 -- बीबीएयू शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातकोत्तर पीजी कार्यक्रमों में दाखिले के लिये आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को संशोधन का मौका देगा। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार समर्थ पोर्टल पर पंजीकृत सभी पीजी अभ्यर्थियों के लिए चार से 5 जुलाई तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी। इस दौरान अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों के भीतर अपने आवेदन पत्र का सावधानीपूर्वक अवलोकन कर आवश्यक संशोधन कर लें। ताकि प्रवेश प्रक्रिया के आगामी चरणों में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bbau.ac.in/ या संबंधित विभाग से प्राप्त कर सकते हैं। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.