बीबीएयू ने सुपर कम्प्यूटर से खोजा टीबी के बैक्टीरिया का तोड़
लखनऊ, जून 10 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता बीबीएयू के वैज्ञानिकों ने टीबी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में अहम सफलता हासिल की है। विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के डॉ. युसुफ अख्तर और शोधकर्ता प्रज्ञा आनंद ने सुपरकंप्यूटर की मदद से टीबी के बैक्टीरिया का एक डिजिटल मॉडल तैयार किया है। ये भविष्य में टीबी की अधिक असरदार दवाइयां बनाने में मददगार साबित हो सकता है।शोध अन्तरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पत्रिका जर्नल ऑफ सेल्युलर बायोकेमिस्ट्री ने प्रकाशित किया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने पूरी टीम को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.