लखनऊ, मार्च 16 -- बीबीएयू के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने सेमेस्टर शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 5 फरवरी से बढ़ाकर 20 मार्च तक करने की स्वीकृति प्रदान की है। अब छात्र-छात्राएं 20 मार्च तक अपना सेमेस्टर शुल्क जमा कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार कई विद्यार्थियों द्वारा शुल्क जमा करने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता व्यक्त की जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए कुलपति ने विद्यार्थियों के हित में यह निर्णय लिया है, जिससे सभी छात्र-छात्राएं निर्धारित समय के भीतर अपनी शुल्क संबंधी प्रक्रिया पूरी कर सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...