लखनऊ, जून 25 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता बीबीएयू के पर्यावरण विज्ञान विभाग के प्रो. नवीन कुमार अरोड़ा को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में आयोजित प्राकृतिक खेती विषयक कार्यक्रम में केन्द्र सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सम्मानित किया। प्रो. अरोड़ा को बिलासपुर जिले के ग्रामीणों की आजीविका में सुधार तथा प्रकृति आधारित जैविक कृषि को बढ़ावा देने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। समारोह में पद्मश्री नेकराम शर्मा भी उपस्थित रहे। बीबीएयू कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने प्रो. अरोड़ा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में खेत बचाओ अभियान के तहत आज जुटेंगे हजारों किसान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...