लखनऊ, मई 1 -- बीबीएयू में छात्रा अनामिका की मौत से विद्यार्थियों में भारी आक्रोश है। गुरुवार को विद्यार्थियों ने धरना जारी रखा। विवि के छात्र और छात्राएं छात्रावास की वाार्डन और मेस संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए विश्वविद्यालय परिसर और कुलपति आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बीबीएयू के यशोधरा छात्रावास में रहने वाली इंटीग्रेटेड बीएससी एमएससी के द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा अनामिका सिंह की वाराणसी में हुई मौत की जानकारी मिलते ही मंगलवार को सहपाठी आक्रोशित होकर कुलपति आवास पर प्रदर्शन कर तोड़फोड़ की थी। इनका आरोप है कि छात्रावास के भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब है। यह भी पढ़ें- ननिहाल में रह रही छात्रा ने विषाक्त खाकर दी जान बीते कई महीने से इसकी शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन प्रशासन ने...