लखनऊ, जुलाई 21 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता बीबीएयू के विधि विभाग के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक और विधिक कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। बीबीएयू की टीम ने बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित प्रथम जस्टिस डीपी गुप्ता राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में प्रथम उपविजेता का खिताब जीता है। शानदार विधिक शोध और उत्कृष्ट लिखित तर्कों के दम पर टीम ने बेस्ट मेमोरियल का प्रतिष्ठित पुरस्कार भी अपने नाम किया। प्रथम उपविजेता के लिए टीम को 31 हजार की पुरस्कार राशि और बेस्ट मेमोरियल के तहत 5100 रुपये की अतिरिक्त पुरस्कार राशि मिलीदेश के प्रतिष्ठित विधि संस्थानों को पछाड़ते हुए फाइनल तक पहुंचे बीबीएयू दल में स्पीकर अविरल द्विवेदी, संकल्प भट्ट और रिसर्चर अनुष्का शर्मा शामिल रहे। प्रतियोगिता का फा...