लखनऊ, मई 18 -- लखनऊ। बीबीएयू के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के पूर्व शोधार्थी डॉ. सूरज कुमार द्विवेदी का चयन पूर्णप्रज्ञ संशोधन मन्दिरम (आदर्श शोध संस्थान) बेंगलुरु में कॉलेज लाइब्रेरियन के पद पर हुआ है। यह प्रतिष्ठित संस्थान राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध है तथा भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित होता है। विवि के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने डॉ. सूरज को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। डॉ. सूरज ने वर्ष 2024 में बीबीएयू के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग से प्रोफेसर एवं आईक्यूएसी निदेशक डॉ. शिल्पी वर्मा के निर्देशन में पीएचडी उपाधि प्राप्त की। उनका शोध कार्य पांडुलिपियों के संरक्षण एवं अभिगम्यता विषय पर केंद्रित रहा। यह भी पढ़ें- डिग्री कॉलेज के छात्रों ने नव नालंदा महाविहार का किया भ्रमण जिसे अकादमिक जगत में सराह...