बोकारो, मार्च 14 -- नावाडीह। क्षेत्र के सामाजिक और धार्मिक सद्भाव को सशक्त करने के उद्देश्य से नावाडीह प्रखंड में 15 मार्च को विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम में सम्मेलन सुबह 11 बजे से शुरू होगा। सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए प्रखंड स्तर पर समस्त सनातन समाज की ओर से तैयारी जोर-शोर से चल रही है। सम्मेलन का उद्देश्य हिंदू समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...