बोकारो, जून 18 -- बोकारो, प्रतिनिधि। ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में गुरुवार को पिण्ड्राजोरा में बीबीएम इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन किया गया। झारखंड शिक्षा स्वास्थ्य एवं जनकल्याण समिति की ओर से संचालित इस विद्यालय का उद्घाटन डीपीएस बोकारो के प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार ने किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने का यह प्रयास सराहनीय है और इससे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिलेगा। समिति के सचिव अजीत प्रसाद महतो ने बताया कि संस्था विनोद बिहारी महतो के "पढ़ो, लड़ो और आगे बढ़ो" के विचारों से प्रेरित होकर कार्य कर रही है। विद्यालय ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह भी पढ़ें- गुणवत्तायुक्त व रोजगारपरक शिक्षा और कौशल विकास के...