धनबाद, अक्टूबर 4 -- धनबाद बीबीएमकेयू धनबाद में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती संकायाध्यक्ष छात्र कल्याण डॉ पुष्पा कुमारी की अध्यक्षता में मनाई गई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से 17 सितंबर से शुरू किए गए स्वच्छता अभियान का समापन दो अक्तूबर को हुआ। उन्होंने विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम को डिग्री कॉलेज टुंडी के प्राचार्य डॉ इंद्रजीत कुमार, बीबीएमकेयूटा अध्यक्ष डॉ डीके सिंह, सहायक कुलसचिव रिजवान अहमद, डॉ ताप्ति चक्रवर्ती, किशोर कुमार झा, मेहताब आलम ,राज प्रिया, सनहा परवीन समेत अन्य ने संबोधित किया। मौके पर विश्वविद्यालय के सफाईकर्मी आनंद महतो को सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...