बीबीएमकेयू में रूसा फंड से ऑडिटोरियम का निर्माण जल्द
धनबाद, मई 21 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। सबकुछ ठीक रहा तो एकेडमिक ब्लॉक के बगल (जेनरेटर कक्ष के सामने) में विवि का अपना ऑडिटोरियम होगा। रूसा फंड से ऑडिटोरियम बनेगा। इसके लिए रूसा ने 25 करोड़ आवंटित किया है। विवि कैंपस में बुधवार को जेसीबी लगाकर प्रस्तावित जमीन की सफाई कराई गई। संभावना है कि जल्द ऑडिटोरियम का शिलान्यास होगा। फिर निर्माण शुरू होगा। ऑडिटोरियम में आधुनिक सुविधाएं होंगी। 1450 विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता होगी। अंडरग्राउंड के दो फ्लोर में पार्किंग की सुविधा, बालकोनी, ग्रीन रूम समेत अन्य सुविधाएं होंगी। जून-2025 में रूसा बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक में ऑडिटोरियम बनाने का निर्णय लिया गया था। यह भी पढ़ें- बीबीएमकेयू : बैंक गारंटी के नवीनीकरण का आदेश विभिन्न प्रक्रियाएं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.