बीबीएमकेयू में फाइलों की फेंकाफेंकी का विश्वकप!
धनबाद, जुलाई 4 -- बीबीएमकेयू मेन कैंपस में प्रशासनिक भवन व शैक्षणिक भवन में लिफ्ट खराब रहने, एक सप्ताह से बिजली गुल रहने, फेंकाफेंकी के कारण फाइलों के लंबित रहने के मामले में अब शिक्षकों ने सोशल मीडिया में व्यंग्य करना शुरू कर दिया है। एक प्रोफेसर की सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी वायरल हो गई है। उसके बाद कई शिक्षकों ने उसे टैग करते हुए अपने मन की व्यथा कहनी शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों के बीच फाइल की फेंकाफेंकी पर प्रोफेसर कहते हैं कि यह फाइलों का विश्वकप है। यहां प्रतियोगिता का नियम बड़ा सरल है- तू डाल-डाल, मैं पात-पात। एक फाइल दूसरे विभाग में, दूसरी तीसरे में, तीसरे चौथे में। अंतत: सबकी मंजिल फिर वही पहली मेज। विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में फाइलबाज हर बार स्वर्ण पदक जीतते रहे। परिणाम घोषित होते ही दर्शक दांतों तले उंगली दबाकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.