बीबीएमकेयू में पीजी के एक वर्षीय कोर्स को मंजूरी
धनबाद, अगस्त 4 -- बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) में नई शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप शैक्षणिक सुधारों की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। बुधवार को कुलपति प्रो. राम कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित एकेडमिक काउंसिल की बैठक में पीजी वन ईयर रेगुलेशन-2026 को मंजूरी दे दी गई। इसके साथ ही यूजी और पीजी पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली, डिजर्टेशन और विषय चयन से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर भी सहमति बनी। विश्वविद्यालय का मानना है कि इन बदलावों से आगामी शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थियों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि एक वर्षीय और दो वर्षीय पीजी कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग रेगुलेशन और पाठ्यक्रम लागू किए जाएंगे। एक वर्षीय पीजी कोर्स में प्रत्येक सेमेस्टर में 20 क्रेडिट अर्जित करना अनिवार्य होगा और पूरी डिग्री के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.