धनबाद, मार्च 26 -- धनबाद। बीबीएमकेयू में बुधवार को एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) की ओर से डिजिटल वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्रों को वित्तीय फ्रॉड से बचने और साइबर सेफ्टी, इंटरनेट के सही उपयोग के साथ-साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने का प्रशिक्षण दिया गया। यूनिवर्सिटी के एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ मुकुंद रविदास के नेतृत्व में यह प्रशिक्षण मिला। डॉ सैयद जुल्फी और अमोल गायकवाड़ ने विस्तार से जानकारी दी। डॉ मुकुंद रविदास ने बताया कि इस प्रशिक्षण में छात्रों ने अपने पैन कार्ड, गुरुजी क्रेडिट कार्ड, झारनियोजन और राष्ट्रीय करियर सेवा कार्ड बनाए जाने की जानकारी को हासिल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.