बीबीएमकेयू में छात्रों की समस्याओं को लेकर एआईएसए ने सौंपा ज्ञापन
धनबाद, जुलाई 31 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए) की धनबाद इकाई ने गुरुवार को बीबीएमकेयू के एकेडमी बिल्डिंग (पीवीएम भवन) का निरीक्षण कर छात्रों की समस्याओं की जानकारी ली। छात्रों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि परिसर में वाटर कूलर खराब हैं, शौचालय और कैंपस की साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं है तथा अग्निशमन यंत्र भी अपडेट नहीं हैं। संगठन ने इन मुद्दों को लेकर कुलपति और रजिस्ट्रार से मुलाकात की। अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन देते हुए बताया कि सभी विभागों को आवश्यक फंड आवंटित कर दिया गया है। एआईएसए ने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर पिछले दो-तीन वर्षों से लंबित पीएचडी प्रवेश परीक्षा तत्काल कराने तथा एनएसएस और माय भारत जैसी गतिविधियों के लिए प्राप्त फंड का विवरण सार्वजनिक करने की मांग की। यह भी पढ़ें- मांगों को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.