धनबाद, जुलाई 31 -- बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) में कॅरियर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) के तहत शिक्षकों की प्रोन्नति प्रक्रिया को लेकर जारी विवाद फिलहाल समाप्त हो गया है। शिक्षक संघ के तीव्र विरोध और एकेडमिक काउंसिल की बैठक के बहिष्कार के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने रिफ्रेशर एवं ओरिएंटेशन कोर्स के प्रमाणपत्रों के सत्यापन तथा अतिरिक्त दस्तावेज उपलब्ध कराने संबंधी आदेश वापस ले लिया है। कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह के निर्देश पर रजिस्ट्रार ने गुरुवार को इस आशय का पत्र जारी किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 23 जुलाई को सभी संकायाध्यक्षों, स्नातकोत्तर विभागाध्यक्षों और अंगीभूत कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र भेजकर सीएएस के लंबित प्रोन्नति प्रस्तावों के साथ जमा रिफ्रेशर एवं ओरिएंटेशन कोर्स के प्रमाण पत्रों की प्रामाणिकता की जांच...