बीबीएमकेयू ने विस्तार के लिए मांगा सामने वाला आवासीय विद्यालय
धनबाद, जुलाई 29 -- बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय) धनबाद ने भेलाटांड़ में विस्तार, सुरक्षा व्यवस्था व अन्य बुनियादी विकास के लिए मुख्य भवन के सामने संचालित आंबेडकर आवासीय विद्यालय परिसर की भूमि मांगी है। बीबीएमकेयू कैंपस के सामने (आठ लेन सड़क के किनारे) कल्याण विभाग का आंबेडकर आवासीय विद्यालय संचालित है। बीबीएमकेयू के रजिस्ट्रार ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को इस संबंध में पत्र लिखा है। रजिस्ट्रार ने पत्र में लिखा है कि पहुंच मार्ग बन जाने के बाद भी आठ लेन सड़क से विश्वविद्यालय परिसर का मुख्य दृश्य अभी भी अत्यंत सीमित है। एक प्रतिष्ठित और बड़े विश्वविद्यालय की गरिमा के अनुरूप मुख्य मार्ग पर भव्य मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण करने के लिए इस भूखंड की नितांत आवश्यकता है। विश्वविद्यालय में प्रतिदिन हजार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.