धनबाद, नवम्बर 22 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय) धनबाद का दूसरा दीक्षांत समारोह 26 दिसंबर को होगा। राजभवन ने दीक्षांत समारोह के लिए आयोजन तिथि से संबंधित सूचना बीबीएमकेयू प्रशासन को दे दी है। राजभवन से पत्र मिलने के बाद बीबीएमकेयू ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दीक्षांत समारोह का आयोजन शहर के न्यू टाउन हॉल में होगा। शुक्रवार को कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में कई कमेटी की बैठक हुई। सभी कमेटियों को तैयारी के संबंध में निर्देश दिया गया। दीक्षांत समारोह के लिए गोल्ड मेडलिस्ट समेत कुल 1135 छात्र-छात्राओं ने डिग्री के लिए आवेदन किया है। न्यू टाउन हॉल में सीट की क्षमता कम होने के कारण विचार किया जा रहा है कि आवेदक 1135 छात्र-छात्राओं को दीक्षांत समारोह की राशि वापस कर दी जाए। सीटों की क्षम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.