धनबाद, जनवरी 6 -- धनबाद। सिंफर ने एनवायरनमेंटल मॉनिटरिंग, सैंपलिंग स्ट्रैटेजी और इंस्ट्रूमेंटेशन टॉपिक पर एक पांच-दिवसीय अपस्किलिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया। यह प्रोग्राम 5-9 जनवरी तक चलेगा। सीएसआईआर इंटीग्रेटेड स्किल इनिशिएटिव के तहत ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट (एचआरडी) सेक्शन और एनवायरनमेंट मैनेजमेंट एंड सस्टेनेबिलिटी डिपार्टमेंट की ओर से आयोजित किया गया है। बीबीएमकेयू के 25 एमएससी जूलॉजी छात्र इस गहन टेक्निकल ट्रेनिंग में हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रोग्राम का उद्घाटन सीएसआईआर-सिंफर के निदेशक प्रो. एके मिश्रा की मौजूदगी में हुआ। मौके पर साइंटिस्ट अमर नाथ (स्किल डेवलपमेंट और जिज्ञासा के कोऑर्डिनेटर), डॉ एके सिंह, डॉ सिद्धार्थ सिंह, डॉ नविता गुप्ता और डॉ रूपम मल्लिक (एसोसिएट प्रोफेसर, बीबीएमकेयू) शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.