धनबाद, मार्च 19 -- धनबाद। बीबीएमकेयू के मेन कैंपस में ही छात्र-छात्राओं को प्राथमिक इलाज मिलेगा। बुधवार को हेल्थ सेंटर का उद्घाटन हुआ। सप्ताह में दो दिन बुधवार व गुरुवार को जूनियर रेजीडेंट बैठेंगे। कुलपति प्रो रामकुमार सिंह, डीन मेडिसिन सह मेडिकल कॉलेज अधीक्षक डॉ दिनेश गिंदौरिया, डॉ गणेश कुमार समेत अन्य ने उद्घाटन किया। रजिस्ट्रार डॉ राधानाथ त्रिपाठी ने कहा कि धीरे-धीरे सप्ताह के दिन बढ़ाने का प्रबंधन से अनुरोध करेंगे। आर्ट एंड कल्चर विभागाध्यक्ष डॉ ताप्ति चक्रवर्ती के नेतृत्व में छात्राओं ने गणेश वंदना व स्वागत गीत गाकर स्वागत किया। मौके पर सीसीडीसी डॉ आरके तिवारी, परीक्षा नियंत्रक डॉ धनंजय कुमार सिंह, डॉ संजय सिंह, डॉ मंतोष पांडेय, डॉ ताप्ति चक्रवर्ती समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.