बीबीएमकेयू कैंपस में चला सफाई अभियान
धनबाद, अगस्त 11 -- धनबाद। बीबीएमकेयू में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को यह अभियान विश्वविद्यालय के शैक्षिक भवन के द्वितीय तल्ला के परिसर एवं बाहरी परिसर में सफाई की गई। कोऑर्डिनेटर डॉ मुकुंद रविदास ने विश्वविद्यालय के सभी विभाग के छात्र एवं छात्राओं से अपील करते हुए कहा है कि स्वच्छता अभियान में सभी स्वयंसेवक एवं सभी विभागाध्यक्ष सहयोग करें। मौके पर देवशरण महतो, साहिल शर्मा, आस्तिक टुडू, लक्ष्मण मंडल, पीयूष चक्रवर्ती सक्रिय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.