धनबाद, फरवरी 26 -- होली मनाने के दौरान बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय) धनबाद मेन कैंपस में गीला रंग, पानी के गुब्बारों, पिचकारी (पानी के पिस्टन) का उपयोग वर्जित है। यही नहीं होली के मौके पर डीजे या लाउडस्पीकर का उपयोग करके संगीत बजाना भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय ने निर्देश जारी कर कहा है कि विवि के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी कृत्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कैंपस में किसी भी राजनीतिक या छात्र समूह के बैनर, पोस्टर या प्रचार सामग्री का भी प्रयोग नहीं करने को कहा गया है। गाइडलाइन का पालन कराएं विभागाध्यक्ष व डीन बीबीएमकेयू के रजिस्ट्रार डॉ राधानाथ त्रिपाठी ने बुधवार को कैंपस में होली के संबंध में गाइडलाइन जारी की। इन दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए विभागाध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.