धनबाद, अप्रैल 12 -- धनबाद। बीबीएमकेयू धनबाद में शनिवार को चेन्नई में आयोजित 39वें ऑल इंडिया राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025-26 के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र और पदक वितरित किया गया। कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल हुए। मौके पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ पुष्पा कुमारी, रजिस्ट्रार डॉ राधानाथ त्रिपाठी, डॉ डीके गिरि, परीक्षा नियंत्रक डॉ डीके सिंह, खेल प्रभारी डॉ जयगोपाल मंडल, आरएसपी प्राचार्य डॉ नीलेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...