धनबाद, सितम्बर 4 -- बीबीएमकेयू धनबाद का तीसरा दीक्षांत समारोह अक्तूबर में संभावित है। राजभवन के निर्देश पर दीक्षांत समारोह की तैयारी शुरू की जा रही है। पिछले दिनों हुई बैठक में सत्र 2024 व 2025 के पासआउट छात्र-छात्राओं को डिग्री देने व दीक्षांत समारोह के आयोजन पर चर्चा हुई है। यह भी कहा जा रहा है कि दीक्षांत समारोह में सिर्फ टॉपरों को ही गोल्ड मेडल व डिग्री प्रदान की जाए। राजभवन ने सादे समारोह में दीक्षांत समारोह के आयोजन का निर्देश पूर्व में दिया है। वर्ष 2025 में हुए दूसरे दीक्षांत समारोह में 220 टॉपरों को गोल्ड मेडल व डिग्री दी गई थी। उसी तर्ज पर यह आयोजन की तैयारी है। संबंधित छात्रों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। टॉपरों को छोड़कर अन्य पासआउट विद्यार्थी को दीक्षांत समारोह में डिग्री नहीं मिलेगी। ऐसे छात्रों को विवि या कॉलेज से डिग्री प...