बीबीएमकेयू का नौवां स्थापना दिवस आज, कुलपति ने दीं शुभकामनाएं
धनबाद, मार्च 23 -- बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) का नौवां स्थापना दिवस सोमवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर कुलपति डॉ रामकुमार सिंह ने विश्वविद्यालय परिवार एवं कोयलांचल वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। स्थापना दिवस के मौके पर विश्वविद्यालय परिसर में सुबह 9 बजे से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सभा से होगी। इसके बाद स्व. बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।अतिथियों के स्वागत, दीप प्रज्वलन, कुलगीत और स्वागत संबोधन के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ेगा। इस दौरान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों की एक वर्ष की उपलब्धियों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्य अतिथि और कुलपति के संबोधन के पश्चात धन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.