धनबाद, मार्च 20 -- अगर सबकुछ ठीक रहा तो बीबीएमकेयू धनबाद मेन कैंपस में आने वाले दिनों में 77 करोड़ रुपए से लैब व लाइब्रेरी की सुविधा छात्र-छात्राओं को मिल सकती है। गुरुवार को कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में विवि के सभी अधिकारियों, डीन व विभागाध्यक्षों की बैठक हुई। कई घंटे तक चली बैठक में डीपीआर से लेकर अब तक की प्रक्रियाओं पर चर्चा की गई। सभी ने इसपर सहमति दी है कि डीपीआर में जिस साइज व स्पेसिफिकेशन है, उसका पालन किया जाए। जल्द ही इससे संबंधित प्रस्ताव राज्य मुख्यालय को भेजा जा सकता है। हालांकि मामले में कोई अधिकारी कुछ भी बोलने से हिचक रहे हैं। बताते चलें कि ब्रांड के चक्कर में पिछले डेढ़-दो साल से पुस्तकालय के लिए फर्नीचर व प्रयोगशाला के लिए फर्नीचर व उपकरण की आपूर्ति नहीं हो पाई है। डीपीआर में एक ही ब्रांड का जिक्र है। राज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.